Fact Check: 14 जून को रिलीज होगी रणवीर सिंह की धुरंधर 3? इंटरनेट पर बढ़ी हलचल

0
  • Dhurandhar 3 Release date: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने गर्दा उड़ा दिया है। सभी लोग बस इस मूवी के बारे में ही बात कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन ही दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये कमाई कर सकती है। जहां एक तरफ सिनेमाघरों में धुरंधर 2 धमाल मचा रही है तो वहीं दूसरी तरफ एक्स पर धुरंधर 3 के बार में लोग बात करने लगे हैं। इस बीच एक्स पर धुरंधर 3 को लेकर एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं।
  • धुरंधर 3 कब होगी रिलीज
  • इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार वाली सीक्वल धुरंधर 2: द रिवेंज आखिरकार 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हो गई। 18 मार्च को पेड प्रीव्यूज भी दिखाए गए। आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर को फैंस, क्रिटिक्स और सेलिब्रिटीज से जबरदस्त फीडबैक मिल रहा है। सबकी जुबान पर बस तारीफें हैं। रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि धुरंधर 3 का टाइटल ‘धुरंधर द फाइनल चैप्टर’ है और यह 14 जून 2026 को रिलीज होगी। लेकिन यह दावा पूरी तरह झूठा है। न तो आदित्य धर ने, न ही प्रोड्यूसर्स जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने धुरंधर 3 की कोई आधिकारिक घोषणा की है। पहली फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी, तब सिर्फ धुरंधर 2 की बात हुई थी। अभी धुरंधर 2 थिएटर्स में चल रही है।

दुनियाभर में धमाल मचाएगी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि भारत में फिल्म धुरंधर 2 आराम से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। वहीं दुनियाभर में मूवी 200 करोड़ रुपये कमा सकती है। अगर सच में ऐसा होता है तो ये मूवी बाहुबली 2 और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों से आगे निकल जाएगी। इस बारे में आपको क्या लगता है हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here