Google का नया Stitch प्लेटफॉर्म बड़े काम का है, AI Tool मुश्किल टास्क को बना देगा आसान

0

टेक दिग्गज गूगल अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए लगातार नए नए फीचर्स ला रहा है। कंपनी ने अब एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है जिसका नाम ‘Stitch’ है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड प्लेटफॉर्म है जो यूजर्स के कई सारे हैवी टास्क को बेहद आसान बनाने वाला है। ‘Stitch’ कितना ज्यादा पावरफुल है इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि यूजर्स सिर्फ अपने आइडिया को शब्दों में बताकर ऐप या फिर वेब पेज को डिजाइन कर सकते हैं।

इससे पहले यूजर्स को किसी भी तरह का डिजाइन तैयार करने के लिए वायरफ्रेम और मैन्युअल लेआउट बनाना पड़ता था लेकिन अब ‘Stitch’ ने इस मुश्किल टास्क को बेहद आसान बना दिया है। गूगल के मुताबिक जो लोग डिजाइन वर्क ज्यादा करते हैं उनको यह टूल काफी मदद करने वाला है।

आसानी से बनेंगे डिजाइन

Stitch की सबसे खास बात यह है कि यह “वाइब डिजाइनिंग” के तरीके पर काम करता है। यानी यूजर को बस यह बताना होता है कि वह कैसा अनुभव चाहता है, और AI उसी के अनुसार अपने आप डिजाइन बना देता है। इससे डेवलपर्स और डिजाइनर्स दोनों का काम काफी आसान हो जाता है।

गूगल का मानना है कि यह प्लेटफॉर्म आइडिया और तैयार डिजाइन के बीच का गैप कम करता है। अब कोई भी व्यक्ति कुछ ही मिनटों में अपने ऐप या वेबसाइट का अच्छा और प्रोफेशनल डिजाइन बना सकता है। इससे प्रोडक्ट बनाने की स्पीड भी पहले से काफी तेज हो जाती है।

Stitch में मिलेंग दमदार फीचर्स

स्टिच को पहले AI कोडिंग टूल्स के लिए एक डिजाइन टूल के रूप में लाया गया था, लेकिन अब इसके नए अपडेट में इसका फोकस बदलकर “AI-नेटिव सॉफ्टवेयर डिजाइन” पर कर दिया गया है। अब इस प्लेटफॉर्म में एक नया अनंत कैनवास (infinite canvas) दिया गया है, जहाँ यूजर सिर्फ यह बता सकते हैं कि वे क्या बनाना चाहते हैं। जैसे कि वे बता सकते हैं कि ऐप का मकसद क्या है या यूजर्स को कैसा अनुभव देना है।

पहले की तरह वायरफ्रेम बनाने की जरूरत नहीं है। यह टूल सीधे आपके प्रॉम्प्ट के आधार पर इंटरैक्टिव UI डिजाइन तैयार कर देता है। इससे बिना ज्यादा डिजाइन स्किल के भी लोग अलग-अलग आइडियाज़ को आसानी से आजमा सकते हैं।

इस कैनवास के साथ एक नया डिजाइन एजेंट भी आता है, जो पूरे प्रोजेक्ट को समझकर काम करता है। यह बदलाव सुझा सकता है, अलग-अलग डिजाइन वेरिएशन बना सकता है और एक साथ कई आइडियाज़ को एक्सप्लोर करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें एक इनबिल्ट एजेंट मैनेजर भी है, जो डिजाइन के अलग-अलग वर्ज़न को ट्रैक करता रहता है। इससे टीम बिना अपनी प्रगति खोए नए-नए प्रयोग आसानी से कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here