Gwalior Crime News: विवाहिता फांसी पर झूली, युवक ने आत्‍महत्‍या की

0

आंतरी थाना क्षेत्र के हरज्ञान का पुरा निवासी पूजा गुर्जर पतनी केशव सिंह गुर्जर ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है। वहीं इसी थाना क्षेत्र के मकोडा निवासी राजेश वाल्मीक पुत्र नत्था राम वाल्मीक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोडकर मृतक का शव निगरानी में लेकर पीएम हाउस पहुंचा दिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है। दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।छुट्टी पर आया जवान, स्टेशन पर मौत: कूपवाडा जम्मू कश्मीर निवासी ताहिर अहमद पुत्र गुलाम अहमद बीएसएफ में जवान है और अभी टेकनपुर में पदस्थ है। कुछ दिन पहले वह छुट्टी गया था और बीते रोज वापस आ रहा था। जब वह ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उतरा तो उसकी हालत बिगडने लगी। तिबयत खराब होते देखकर उसने पुलिस को डायल 100 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 100 मौके पर पहुंची और जवान को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड दिया। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि जवान की मौत किस कारण से हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here