Happy Independence Day 2021: स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे लिखें एक शानदार Essay

0

Happy Independence Day 2021: 15 अगस्त का दिन नजदीक आ रहा है। इस दिन को हम स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। इस मौके पर स्कूलों में तरह-तरह के आयोजन किए जाते हैं। हालांकि कोरोना महामारी की वजह से इस साल सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा, लेकिन ऑनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जा सकती हैं, जिनमें आपसे स्वतंत्रता दिवस पर लेख लिखने को कहा जा सकता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि स्वतंत्रता दिवस पर एक अच्छा लेख कैसे तैयार करें।

राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है 15 अगस्त

15 अगस्त का दिन भारतीयों के लिए सबसे खास है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और त्याग की बदौलत इसी दिन साल 1947 में हमारा देश आजाद हुआ था। हमारे देश के वीर सेनानियों ने देश की आजादी की खातिर अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए थे। पंडित जवाहर लाल नेहरु देश के पहले प्रधानमंत्री थे। उन्होंने देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले पर तिरंगा फहराया था और इसी दिन से हर साल 15 अगस्त को लाल किले पर झंडा फहराया जाता है।

200 साल बाद आजाद हुआ देश

15 अगस्त 1947 को हमारा देश 200 सालों बाद आजाद हुआ था। अंग्रेजों ने भारत को अपना उपनिवेश बनाकर भारतीयों का खूब शोषण किया। इस दौरान देश में कई विद्रोहियों, सेनानियों और आंदोलनकारियों ने जन्म लिया और अंग्रेजों को ब्रिटेन वापस जाने के लिए मजबूर किया। अंग्रेजों ने सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत को खूब लूटा।

अंग्रेजों भारत को खूब लूटा

भारत भरपूर संपन्न तो था लेकिन यहां हुकूमत अंग्रेजों की थी। जमीन, खेती, अनाज, धन आदि पर अंग्रेजों ने कब्जा कर लिया था। इस बीच कई क्रूर अंग्रेज शासक आए जिन्होंने देश के लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था, वे बंधुआ मजदूरों की तरह लोगों से काम लेते व खेती कराते थे और फिर मनमाना लगान भी वसूल करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here