IND vs ENG: लॉर्ड्स के मैदान में Virat Kohli और Rohit Sharma का दिखा याराना, वीडियो देख फैंस हुए खुश

0

क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स के ग्राउंड पर भारतीय टीम ने 151 रन से जीत दर्ज की है। दूसरे टैस्ट के आखिरी दिन इंडिया ने इंग्लैंड को जीत के लिए 272 रनों का टारगेट दिया था। इसके बाद गेंदबाजों ने इंग्लैंड को महज 120 रन पर पूरी टीम को पैवेलियन भेज दिया। यह भारत की लॉर्ड्स पर अबतक की तीसरी जीत है। इंडिया ने 181/6 से आगे खेलना शुरू किया और 298/8 पर पारी घोषित की। मोहम्मद शमी (नाबाद 56) और बुमराह (नाबाद 34) ने 9 विकेट के लिए 89 रनों की पार्टनरशिप की। केएल राहुल मैन ऑफ द मैच रहे। इस मैच में ऐसा कुछ हुआ, जिसका किसी ने सोचा नहीं था।

दोनों के रिश्ते दिखें

दरअसल क्रिकेट जगत में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के फैंस दो ग्रुप में बंटे हैं। कई दफा विराट और रोहित के मनमुटाव की खबरें सामने आ चुकी हैं। इसे लेकर टीम के अंदर टेंशन बढ़ने की हवाएं चली थी। इन तमाम बातों पर अब विराम लग गया है। कोहली और शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों के रिश्ते साफ तौर पर दिखते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी खुश हैं।

सुर्खियों में आया वीडियो

लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे से गले मिलते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल ईशांत शर्मा ने जॉनी बेयरस्टो को एल्बी डब्लू आउट किया था। जिसके बाद खुशी में कोहली और रोहित का याराना दिखाई दिया। इस वीडियो को क्रिकेट फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की बाउंडिंग को लेकर चर्चा हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here