Indian Idol-सुपर डांसर में कड़ी टक्कर, Imlie- Anupamaa सहित इन टीवी शोज ने TRP में मारी बाजी

0

टीवी सीरियल की 25वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। बार्क इंडिया BARC India(Broadcast Audience Research Council) ने टीआरपी लिस्ट जारी की है। पिछली बार की तरह इस हफ्ते कुछ उन्हें चर्चित शोज को लिस्ट में जगह मिली है। साथ ही इसबार 2 रियलिटी शोज को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। BARC की वीकली टीआरपी रिपोर्ट में कौन से टेलीविजन शो ने सफलता पाई? जानें आपके पसंदीदा टीवी सीरियल की टॉप-5 लिस्ट…

नंबर-5
नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी के रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 ने टीआरपी लिस्टम में शानदार एंट्री ली है। कुछ वक्त से ये रियलटी टीआरपी टॉप-5 से बाहर था। लेकिन इंडियन आइडल टीवी शो कई तरह की कॉन्ट्रोवर्सी में घिरे होने के बावजूद भी टीआरपी में पांचवां स्थान बनाने में कामयाब रहा है। टीआरपी टॉप-5 में रियलिटी शो इंडियन आइडल को पांचवां स्थान मिला है।

नंबर-4
सुपर डांसर चैप्टर 4 को इस हफ्ते भी दर्शकों ने टॉप 5 में पहुंचा दिया है। टीवी डांसिंग रियलिटी शो ने टीआरपी की लिस्ट चौथे स्थान पर जगह बनाई है। इस हफ्ते शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बासू के शो में नीतू कपूर बतौर गेस्ट पहुंची थीं। इस दौरान नीतू कपूर को शो में ट्रिब्यूट दिया गया था।

नंबर-3
बार्क टीआपी रेटिंग लिस्ट में इस हफ्ते भी इमली सीरियल तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। सुम्बुल तौकीर और गश्मीर महाजनी का ये सीरियल इमली की कहानी पर आधारित है। शो में इमली, आदित्य और मालिनी की लव स्टोरी दर्शकों को बांधे हुए है। कहानी में आ रहे ट्विस्ट सबका खूब दिल जीत रहे हैं।

नंबर-2
अगर नील भट्ट, एश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह की तिकड़ी दर्शकों की पसंदीदा बन चुकी है। तीनों की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और इसी का नतीजा है कि गुम है किसी के प्यार में इस बार भी टीआरपी की लिस्‍ट में दूसरे स्थान पर काबिज है। यह शो भी दर्शकों को लंबे वक्त से पसंद आ रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here