Indore News: इंदौर में फिर अक्षय कांति बम के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ता, लगाए पेपर लीक के गंभीर आरोप

0

कांग्रेस के उम्मीदवार बनकर लास्ट मूवमेंट पर इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस को ही झटका देने वाले अक्षय कांति बम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एक बार फिर उनके खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। पहले 55 सदस्यों का उड़न दस्ता, उसके वांडेट के पोस्टर अब फिर एक बार कांग्रेस ने उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

दरअसल, इंदौर लोक सभा सीट पर नामांकन भरने के आखिरी दिन कांग्रेस के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना आवेदन वापस ले लिया था। जिससे कांग्रेस को किरकिरी का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भी मामला यहीं नहीं रुका बम मौका पाकर भाजपा भी ज्वाइन कर ली। जिससे इंदौर लोक सभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार शंकर लालवानी ने एक तरफा ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसके साथ ही बीजेपी ने एमपी में सभी 29 सीटों पर अपनी जीत लोक सभा चुनाव में दर्ज कराई। इससे कांग्रेस के लोगों में अक्षय बम के खिलाफ काफी आक्रोश देखा गया था।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फिर खोला मोर्चा

पहले भी कई बार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दगा के बाद अक्षय कांति बम के खिलाफ मोर्चा खोला। पर इस बार उनपर डीएवीवी पेपर लीक जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक साइकिल से चलने वाला कैसे करोड़पति बन सकता है और लाखों की घड़ी पहन सकता है। इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

अक्षय बम को ढूंढने कांग्रेस ने बनाया था उड़न दस्ता

इंदौर में कांग्रेस के लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे नेता अक्षय कांति बम के खिलाफ 17 साल पुराने बलवा और मारपीट के मामले में मुश्किलें बढ़ गईं है। धारा 307 लगाने के बाद कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उनको गिरफ्तार कराने के लिए कांग्रेस पार्टी ने 55 सदस्यों का उड़न दस्ता तैयार किया है। जो बम को देखते ही पुलिस को जानकारी देगा। कांग्रेस से भाजपा में शामिल बम के खिलाफ कांग्रेस ने शहर भर में ‘अक्षय बम वांटेड’ के पोस्टर लगा दिए थे। बम की सूचना देने वालों को कांग्रेस 5100 रुपए का नकद इनाम देने का ऐलान भी किया था। अब यह मामला एक फिर सुर्खियों में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here