सोमालिया की समुद्री सीमा में एक जहाज का अपहरण कर लिया गया है। जहाज पर 15 भारतीय भी सवार है। सूचना मिलने के बाद भारतीय सेना के युद्धपोत आईएनएस चेन्नई को नजर रखने के लिए भेजा गया है।
समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, सैन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भारतीय नौसेना हाईजैक जहाज के आसपास की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है।