Instagram में आया 15 मिनट वाला फीचर, क्रिएटर्स के लिए है बड़े काम का

0

Meta Platforms ने अपने लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर एक बेहद काम का नया फीचर लॉन्च किया है। इस Instagam Update के जरिए अब यूजर्स पोस्ट करने के बाद अपने कमेंट को एडिट कर सकते हैं, जो लंबे समय से मांग में था।

15 मिनट की लिमिट, लेकिन कई बार कर सकते हैं एडिट

इस नए फीचर में यूजर्स को कमेंट एडिट करने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा यानी कमेंट पोस्ट करने के बाद केवल 15 मिनट के भीतर ही बदलाव किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि इस समय सीमा के अंदर आप जितनी बार चाहें, कमेंट को एडिट कर सकते हैं।

क्या-क्या बदल सकते हैं?

यूजर्स केवल कमेंट के टेक्स्ट हिस्से को ही एडिट कर पाएंगे। अगर आपने कमेंट में कोई GIF या इमेज जोड़ी है, तो उसे बदला नहीं जा सकेगा। एडिट किए गए कमेंट के साथ “Edited” का लेबल भी दिखाई देगा, लेकिन पुराने वर्जन को कोई नहीं देख पाएगा।

कैसे करें Instagram कमेंट एडिट?

  • Instagram एप खोलें और उस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जाएं।
  • जिस कमेंट को एडिट करना है, उसे ढूंढें (15 मिनट के अंदर होना चाहिए)।
  • कमेंट पर लॉन्ग प्रेस करें (या iOS पर स्वाइप लेफ्ट करें)।
  • “Edit” ऑप्शन चुनें।
  • टेक्स्ट में जरूरी बदलाव करें।
  • चेकमार्क पर टैप करके सेव करें।

15 मिनट के बाद क्या होगा?

अगर 15 मिनट का समय निकल गया, तो आप कमेंट को एडिट नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आपको कमेंट डिलीट करके दोबारा पोस्ट करना होगा तो यदि आपको लगता है कि आपने कोई गलत कॉमेंट कर दिया है तो उसे 15 मिनट के अंदर हर हाल में एडिट कर लें।

क्यों खास है ये फीचर?

यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स, क्रिएटर्स और सोशल मीडिया मैनेजर्स के लिए फायदेमंद है, जो जल्दी-जल्दी कमेंट करते समय टाइपो या गलती कर बैठते हैं। अब छोटी-छोटी गलतियों के लिए कमेंट डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here