- एलन मस्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया मैसेजिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च कर सकते हैं। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि कंपनी इस समय एक नया मैसेजिंग ऐप टेस्ट कर रही है जिसका नाम X Chat है। फिलहाल इस ऐप को टेस्ट फ्लाइट के जरिए iPhone यूजर्स को बीटा टेस्टिंग के जरिए उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने अभी इसे छोटे से ग्रुप में लिमिटेड लोगों के साथ शेयर किया है ताकि फीडबैक मिल सके।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने फिलहाल X Chat की टेस्टिंग के लिए इसे 1000 लोगों के साथ शेयर किया है। बीटा स्लाट फुल होने के बाद कंपनी की तरफ से यह भी कहा गया है कि जल्द ही इसे 5000 यूजर्स तक बढ़ाया जा सकेगा। यह ऐप करोड़ों यूजर्स को मैसेजिंग का एक नया अनुभव होगा।
- यूजर्स के लिए अलग मैसेजिंग ऐप
- एलन मस्क का X Chat माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X के अंदर मौजूद मैसेजिंग सिस्टम का एक अलग वर्जन माना जा रहा है। कंपनी अभी तक ग्राहकों को X App के अंदर डायरेक्ट मैसेज का फीचर मिलता था लेकिन अब कंपनी इसे अलग ऐप के रूप में पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का यह कदम थोड़ा सा अलग प्रतीत होता है कि क्योंकि मस्क पहले कई बार यह कह चुके हैं कि वह X को Everything App बनाना चाहते हैं जिसमें मैसेजिंग, पेमेंट, फोटो शेयरिंग, क्रिएटर टूल्स और सोशल मीडिया जैसे सभी फीचर्स एक ही जगह पर मिलेंगे।
ऐप में मिलेंग कई फीचर्स
कंपनी की तरफ से बीटा टेस्टर्स के साथ शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक X Chat का इंटरफेस कभी दूसरे मैसेजिंग ऐप की तुलना में कभी आसान और क्लीन दिखाई देता है। यूजर्स ने बताया कि इस अपकमिंग ऐप का नाम‘X Chat’ की जगह ‘xChat’ स्टाइल में डिस्प्ले किया जाता है। लॉग इन स्क्रीन के दौरान इस ऐप्लिकेशन में तारों जैसा बैकग्राउंड दिखाई देता है। अभी इसका बीटा वर्जन भी पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है। कंपनी इसके मैसेजि रिक्वेस्ट का फीचर दोबारा डिजाइन कर रही है। लीक्स की मानें तो इस X Chat में वॉइस कॉल, वीडियो कॉल, और वेरिफाइड बैज जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।












































