- इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। बीसीसीआई ने शुरुआती 20 मैचों के लिए कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। उद्घाटन मुकाबला 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। पिछले सीजन 17 साल के इंतजार के बाद आरसीबी ने पहली बार ट्रॉफी उठाई थी और अब इस बार कुछ ऐसा होने जा रहा है जो अब तक के आईपीएल इतिहास में कभी भी नहीं हुआ। दरअसल यह संभव हुआ तब जब सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मैच के लिए अपने कप्तान का ऐलान किया। हैदराबाद के स्थायी कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती कुछ मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे और जैसे ही टीम मैनेजमेंट ने ऐलान किया कि उनकी अनुपस्थिति में ईशान किशन टीम का नेतृत्व करेंगे एक ऐसा संयोग बन गया जो आज से पहले कभी नहीं हुआ था।
- सभी 10 कप्तान भारतीय
- आईपीएल 2026 की बात करें तो पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि आईपीएल की शुरुआत हो रही है और सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय हैं। हम सभी कप्तानों पर नजर डालें तो इस बार सभी कप्तान भारतीय हैं।
- चेन्नई सुपर किंग्स-रुतुराज गायकवाड़
- राजस्थान रॉयल्स- रियान पराग
- दिल्ली कैपिटल्स-अक्षर पटेल
- गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल
- कोलकाता नाईट राइडर्स- अजिंक्य रहाणे
- मुंबई इंडियंस – हार्दिक पांड्या
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- रजत पाटीदार
- सनराइजर्स हैदराबाद- ईशान किशन
- पंजाब किंग्स- श्रेयस अय्यर
- लखनऊ सुपर जायंट्स- ऋषभ पंत
- इस बार के सभी कप्तानों की बात करें तो इसमें केवल एक कप्तान ईशान किशन पहली बार टीम की कमान संभालेंगे। मौजूदा 10 कप्तान में 6 कप्तान ऐसे हैं जिसे पहली ट्रॉफी की तलाश है। ये कप्तान हैं रुतुराज गायकवाड़, रियान पराग, शुभमन गिल, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन और ऋषभ पंत। इसके अलावा जो 4 कप्तान हैं वह कभी ना कभी ट्रॉफी जीते हैं। श्रेयस अय्यर ने साल 2024 में केकेआर के लिए, रजत पाटीदार ने 2025 में आरसीबी के लिए और हार्दिक ने 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए ट्रॉफी उठाई थी।








































