IPL 2020: Rohit Sharma ने ध्वस्त किया David Warner का बड़ा रिकॉर्ड

0

रोहित शर्मा ने बुधवार को आईपीएल 2020 में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। रोहित शर्मा (80) इस मैच में शतक से चूके, लेकिन उन्होंने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। Rohit Sharma आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में David Warner का रिकॉर्ड ध्वस्त कर पहले क्रम पर पहुंच गए।

रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग में अपना दूसरा शतक लगाने से चूक गए। रोहित ने KKR के खिलाफ कप्तानी पारी खेलते हुए 54 गेंदों पर 80 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 6 छक्के और 3 चौके लगाए। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में 200 छक्के भी पूरे किए।

Rohit Sharma आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले क्रम पर पहुंचे। रोहित के कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अब 904 रन हो चुके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड David Warner के नाम पर था, जिन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 829 रन बनाए हैं। रोहित के इस मैच से पहले KKR के खिलाफ 824 रन थे। विराट कोहली इस सूची में तीसरे क्रम पर हैं, उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अब तक कुल 825 रन बनाए हैं। इसके बाद डेविड वॉर्नर (819 रन वि. किंग्स इलेवन), सुरेश रैना (818 रन वि. KKR) और सुरेश रैना (818 रन वि. मुंबई इंडियंस) का नंबर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here