IPL 2021: एनरिक नॉर्टजे ने फेंकी सबसे तेज गेंद, आकाश चोपड़ा बोले- ओवर स्पीडिंग का चालान काटो

0

दक्षिण अफ्रीका और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे (Anrich Nortje) ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ अपने खेल को एक पायदान ऊपर ले लिया। आईपीएल 2021 (IPL 2021) में खेलने का पहला मौका मिलने से पहले एनरिक को 8 मैचों का इंतजार करना पड़ा। बॉलर ने डेविड वार्नर और केदार जाधव का महत्वपूर्ण विकेट लिए और तीन की इकॉनमी रेट से सिर्फ 12 रन दिए। इसके अलावा उन्होंने 151.71 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी, जो अब तक इस सीजन की सबसे फास्ट डिलीवरी है।

एनरिक नॉर्टजे ने रबाडा का रिकॉर्ड तोड़ा

एनरिक नॉर्टजे ने अपने पहले ओवर में तीन बॉल 150 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से डाली। उनकी रफ्तार के सामने वॉर्नर टिक नहीं पाए और शून्य पर पैवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी गेंदबाजी के दौरान 151.37, 150.83, 149.97, 149.29 और 148.76 की स्पीड से बॉल फेंकी। आईपीएल 2021 में नॉर्टजे से पहले सबसे फास्ट गेंद फेंकने का रिकॉर्ड कैगिसो रबाडा के नाम दर्ज था। उन्होंने 148.73 की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।

आकाश चोपड़ा हुए प्रभावित

एनरिक नॉर्टजे की तूफानी गेंदबाजी से आकाश चोपड़ा काफी प्रभावित हुए। उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट किया। लिखा कि ओवर स्पीडिंग का चालान काटो..

दिल्ली ने जीता मैच

आईपीएल 2021 के 33वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया। यह 9 मुकाबलों में दिल्ली की 7वीं जीत है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स की शुरुआत खराब रही। वॉर्नर बिना खाता खोले आउट हो गए। कप्तान केन विलियम्सन ने 17 रन बनाए। दिल्ली के लिए रबाडा ने तीन और नॉर्टजे ने दो विकेट लिए। कैपिटल्स ने 13 गेंद बाकी रहते दो विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। अय्यर 47 और पंत 35 रन पर नाबाद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here