फैंस को जिस पल का इंतजार था, आज वो पल आ गया है। आईपीएल 2021 के लिए गुरुवार को खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। चेन्नई में हो रही इस नीलामी में लगभग 300 खिलाड़ियों की बोली लगेगी, लेकिन किस्मत सिर्फ 61 खिलाड़ियों की ही चमकेगी। यह एक मिनी ऑक्शन है, जिसमें सभी आठ फ्रेंचाइजी के पास इतने ही स्लॉट खाली हैं। फ्रेंचाइजी अपनी टीम में अधिकतम 25 और न्यूनतम 18 खिलाड़ी रख सकती हैं। किसी भी टीम में अधिकतम 8 विदेशी खिलाड़ी ही हो सकते हैं। बता दें कि इस ऑक्शन में फ्रेंचाइजी के पास राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड का विकल्प नहीं होगा। आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ मेगा-ऑक्शन में होता है।
खिलाड़ी बेस प्राइस सोल्ड टीम
स्टीव स्मिथ 2 करोड़ 2.2 करोड़ रुपए दिल्ली कैपिटल्स
ग्लेन मैक्सवेल 2 करोड़ 14.25 करोड़ रुपए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
शाकिब अल हसन 2 करोड़ 3.2 करोड़ रुपए कोलकाता नाइट राइडर्स
मोईन अली 2 करोड़ 7 करोड़ रुपए चेन्नई सुपर किंग्स
शिवम दुबे 50 लाख 4.4 करोड़ रुपए राजस्थान रॉयल्स
क्रिस मॉरिस 75 लाख 16.25 करोड़ रुपए राजस्थान रॉयल्स
डेविड मलान 1.5 करोड़ 1.5 करोड़ रुपए पंजाब किंग्स
जानिए किस फ्रेंचाइजी के पर्स में कितने करोड़ हैं?
किंग्स इलेवन पंजाब
किंग्स इलेवन पंजाब के पर्स में सबसे ज्यादा 53.20 करोड़ रुपए हैं। पंजाब के स्क्वाड में 9 खिलाड़ियों की जगह है, जिसमें 4 विदेशी भी हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 35.90 करोड़ रुपए का बजट है। आरसीबी की टीम चार विदेशियों समेत 13 खिलाड़ियों की जगह है।
राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स के पर्स में 34.85 करोड़ रुपए बाकी हैं। राजस्थान अपने स्क्वाड में तीन विदेशियों सहित आठ खिलाड़ियों को शामिल कर सकता है।
चेन्नई सुपरकिंग्स
चेन्नई सुपरकिंग्स के पास 22.9 करोड़ रुपए का बजट है। चेन्नई की टीम में 7 खिलाड़ियों के लिए जगह है, जिसमें 1 विदेशी भी है।
मुंबई इंडियंस
आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के पर्स में 15.35 करोड़ रुपए हैं। मुंबई अपने साथ चार विदेशियों समेत कुल सात खिलाड़ी जोड़ सकती है।
दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में 12.9 करोड़ रुपए का बजट बचा है। दिल्ली की टीम में 6 खिलाड़यों की जगह खाली है, जिसमें दो विदेशी भी हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद के पास 10.75 करोड़ रुपए का बजट है। सनराइजर्स अपने साथ एक विदेश सहति सिर्फ तीन खिलाड़ी शामिल कर सकती है।
कोलकाता नाईट राइडर्स
कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) के पर्स में भी 10.75 करोड़ रुपए बाकी हैं। केकेआर के स्क्वाड में 8 खिलाड़ियों की जगह है, जिसमें 2 विदेशी शामिल हैं।
नीलामी में इन खिलाड़ियों पर नजरें
नीलामी में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनपर फ्रेंचाइजी के साथ-साथ आईपीएल फैंस की भी नजरें हैं। ये खिलाड़ी हैं- ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, डेविड मालान, एलेक्स हेल्स, हरभजन सिंह, मार्नस लाबुशेन, क्रिस मॉरिस, केदार जाधव और शाकिब अल हसन। अंतरराष्ट्रीय के अलावा कई अनकैप्ड प्लेयर्स, जिन्हें लेकर काफी समय से चर्च हो रही है। इन खिलाड़ियों ने घरेलू स्तर पर अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। इन खिलाड़ियों के नाम हैं- अवि बरोत, राहुल गहलोत, मोहम्मद अजरूद्दीन, चेतन सकारिया, केदार देवधर और अर्जुन तेंदुलकर।