IPL 2022 Mega Auction: देखें रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट, नियम और शेड्यूल सहित IPL 2022 की पूरी जानकारी

0

इंडिया प्रीमियर लीग 2022 के लिए मेगा नीलामी अब सिर्फ एक महीने दूर है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अनुसार मेगा ऑक्शन जनवरी 2022 में होने वाली है। जिसमें अगले सीजन से 10 टीमें खेलेंगी। गौरतलब है कि लखनऊ और अहमदाबाद दो नई टीमें जुड़ गई हैं। इस बीच आईपीएल टीमों ने पहले ही रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। आइए आईपीएल 2022 मेगा नीलामी के बारे में जानते हैं।

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन नियम:

सैलरी कैप – 90 करोड़ रुपए

पुरानी फ्रेंचाइजी – आठ पुरानी फ्रेंचाइजी पहले ही अपनी संबंधित रिटेंशन लिस्ट जमा कर चुकी हैं।

नई फ्रेंचाइजी – दो नई टीमों को 25 दिसंबर 2021 तक अपने 3 खिलाड़ियों का नाम देने को कहा गया है। लखनऊ और अहमदाबाद पुरानी टीम के पूल से खिलाड़ियों को चुन सकते हैं।

आरटीएम कार्ट – इस बार कोई राइट टू मैच कार्ड नहीं होगा।

आईपीएल 2022 रिटेंशन लिस्ट

चेन्नई सुपर किंग्स – रवींद्र जडेजा (16 करोड़), एमएस धोनी (12 करोड़), मोईन अली (8 करोड़), और रुतुराज गायकवाड़ (6 करोड़)

दिल्ली कैपिटल्स – ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़), और एनरिक नॉर्टजे (6.5 करोड़)

कोलकाता नाइट राइडर्स – आंद्रे रसेल (12 करोड़), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़), और सुनील नरेन (6 करोड़)

मुंबई इंडियंस – रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), और कीरोन पोलार्ड (6 करोड़)

पंजाब किंग्स – मयंक अग्रवाल (14 करोड़), और अर्शदीप सिंह (4 करोड़)

राजस्थान रॉयल्स – संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़), और यशस्वी जायसवाल (4 करोड़)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), और मोहम्मद सिराज (7 करोड़)

सनराइजर्स हैदराबाद – केन विलियमसन (14 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़) और अब्दुल समद (4 करोड़)

आईपीएल 2022 सभी टीमों का पर्स वैल्यू

पंजाब किंग्स – 72 करोड़ रुपये

सनराइजर्स हैदराबाद – 68 करोड़ रुपये

राजस्थान रॉयल्स – 62 करोड़ रुपये

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 57 करोड़ रुपये

मुंबई इंडियंस – 48 करोड़ रुपये

चेन्नई सुपर किंग्स – 48 करोड़ रुपये

कोलकाता नाइट राइडर्स – 48 करोड़ रुपये

दिल्ली कैपिटल्स – 47.5 करोड़ रुपये

लखनऊ – 90 करोड़ रुपये

अहमदाबाद – 90 करोड़ रुपये

शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

1. आईपीएल 2022 मेगा नीलामी कहां आयोजित की जाएगी?

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी भारत में होगी।

2. आईपीएल 2022 मेगा नीलामी कब होगी?

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के एक सदस्य के अनुसार, आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी जनवरी 2022 के पहले सप्ताह में होने की संभावना है।

3.आईपीएल 2022 मेगा नीलामी किस समय शुरू होगी?

आईपीएल 2022 मेगा नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होने की उम्मीद है।

4. आईपीएल 2022 मेगा नीलामी लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

आईपीएल 2022 मेगा नीलामी का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। फैंस डिज्नी + हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर टूर्नामेंट को लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here