आईपीएल के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर होगी। 2023 में इन दोनों टीमों ने मिलकर कुल 17 मैचों में हार का सामना किया था। नतीजा ये दोनों अंक तालिका में ऊपर की तरफ बढ़ नहीं पाई। जहां दिल्ली ने सीजन 9वें स्थान पर खत्म किया। वहीं, पंजाब 8वें रैंक पर रहा। ऋषभ पंत वापसी को तैयार है।
दिल्ली कैपिटल्स का यहां सितारा एक भयानक कार दुर्घटना से लगभग 15 महीने के बाद मैदान में कदम रखने जा रहा है। यह कमबैक क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं, पंजाब किंग्स के खेमे में सबकी नजरें जॉनी बेयरस्टो पर टिकी होंगी। देखना दिलचस्प होगा कि यह इंग्लिश खिलाड़ी भारतीय दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टी20 फॉर्मेट में किस तरह प्रदर्शन कर पाता है। सैम कुरेन के लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। मगर इस साल पंजाब किंग्स को अपने सबसे महंगे खिलाड़ी से उम्मीद होगी। वहीं, कगिसो रबाडा के कंधों पर एक बार फिर टीम को अहम विकेट दिलाने का जिम्मा होगा। इधर दिल्ली कैपिटल्स पृथ्वी शॉ से उनके ढगमगाते करियर को पटरी पर लाने की उम्मीद करेगा।
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (IPL 2024 PBKS Vs DC Head To Head Record)
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का अब तक 32 बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें 16 बार पंजाब और 16 बार दिल्ली ने जीत हासिल की है। पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मैच हुए थे। जिसमें पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की थी।