साल 2021 को शेयर बाजार में IPO का साल माना जा रहा है। इस साल IPO और इससे जुटाई जाने वाली रकम का रिकॉर्ड बन सकता है। 2021 में अब तक 38 कंपनियों ने IPO के जरिए 71,000 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। माना जा रहा है दिसंबर 2021 तक 40 से 45 IPO और आ सकते हैं। इससे पहले 2017 में बाजार में IPO की बहार आई थी। 2017 में 38 कंपनियों ने IPO के जरिए 75,279 करोड़ रुपए जुटाए थे।
आइए हम कुछ इंफोग्राफिक्स से समझते हैं कि कैसे 2021 में IPO का रिकॉर्ड बन सकता है और 2017 में किन कंपनियों ने 75 हजार करोड़ रुपए जुटाए थे….










































