जबलपुर। पुलिस ने भी अपनी महिला अधिकारी और कर्मचारियों का सम्मान किया। इस दौरान एसपी सिद्वार्थ बहुगुणा ने 10 साल की निशी का भी सम्मान कर उसे प्रशस्ति पत्र दिया, जिसने दो दिन पूर्व विजय नगर में अपने दम पर मोबाइल छिनने आए बदमाश को पकड़ा था। पुलिस कंट्रोल रूम में महिला सशक्तीकरण को लेकर साहस एवं बहादुरी का परिचय देने वाली 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लुटेरे को पकड़ने वाली निशी टंडन, निवासी एचबी कालेज विजय नगर को कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया गया।
दोहरी जिम्मेदारी प्रेरणादायी: एसपी ने कहा कि निशी का साहस एवं बहादुरी सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उसकी बहादुरी से संस्कारधानी गौरान्वित हुई है। उन्होंने कहा कि महिलाए हर क्षेत्र में पुरूषों का टक्कर दे रही हैं। बात पढ़ाई की हो या फिर खेल और विज्ञान की। वे अपनी उपलब्धियों के साथ परिवार की जिम्मेदारी भी उठा रही है। उनकी दोहरी जिम्मेदारी हम सब के लिए प्रेरणादायी है।
कार्यशाला में एसपी ने थाना घमापुर से उप निरीक्षक राजरानी, थाना शहपुरा से उप निरीक्षक आरती मण्डलोई , थाना रांझी से उप निरीक्षक रजनी नागभिरे, थाना तिलवारा से उप निरीक्षक शिल्पा कौरव, थाना बेलबाग से उप निरीक्षक संध्या चंदेल, थाना कैंट से उप निरीक्षक जया तिवारी, थाना लार्डगंज से सहायक उप निरीक्षक स्वर्णशिला, थाना गोरखपुर से सहायक उप निरीक्षक संध्या पटेल, थाना गोराबाजार से प्रधान आरक्षक लक्ष्मी बेन, महिला प्रकोष्ट से आरक्षक संगीता ठाकुर, थाना कुण्डम से महिला आरक्षक गरिमा, थाना हनुमानताल से महिला आरक्षक साक्षी, थाना संजीवनी नगर से महिला आरक्षक वर्षा पटेल, थाना अधारताल से महिला आरक्षक दिव्या, आलम्बन शाखा से महिला आरक्षक उषा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।