Janhvi Kapoor Roohi: रूही के लिए कई घंटे की मेहनत के बाद तैयार हुआ जान्‍हवी कपूर का भूतिया लुक

0

Janhvi Kapoor Roohi Look: बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी की बेटी जान्‍हवी कपूर इन द‍िनों अपनी नई फ‍िलम रूही को लेकर चर्चा में हैं। इस फ‍िल्‍म में उन्‍होंने एक चुड़ैल का रोल निभाया है। हार्दिक मेहता के निर्देशन में बनी यह हॉरर कॉमेडी फ‍िल्‍म 11 मार्च को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। जान्‍हवी कपूर के साथ इस फ‍िल्‍म में बहुमुखी प्रतिभा के धनी एक्‍टर राजकुमार राव और वरुण शर्मा नजर आने वाले हैं। 

कुछ समय पहले इस फ‍िल्‍म का Trailer जारी हुआ था जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए थे। Trailer इतना शानदार और रोमांच से भरपूर था कि फैंस फ‍िल्‍म देखने को बेसब्र हो गये थे। अब फैंस का इंतजार खत्‍म होने जा रहा है। उससे पहले हम आपको बता रहे हैं कि कैसे इस फ‍िल्‍म के लिए जान्‍हवी कपूर का लुक तैयार हुआ। 

इस फिल्म में जाह्नवी ब‍िल्कुल नए और डरावने लुक में नजर आएंगी। फिल्म में उन्होंने एक ऐसी लड़की का क‍िरदार निभाया है जिनपर आत्मा का साया है। मेकर्स ने जाह्नवी के लुक के ल‍िए प्रोस्थेट‍िक्स से भरा मेकअप इस्तेमाल किया है। वहीं सुपर नैचुरल पावर्स दिखाने के ल‍िए VFX तकनीक प्रयोग में लाई गई। 

डायरेक्टर हार्द‍िक मेहता ने उन्होंने बताया था क‍ि फाइनल लुक पास करने से पहले जाह्नवी को 10 लुक टेस्ट देने पड़े थे। हार्दिक मेहता जान्‍हवी के लुक और उनके द्वारा खूबसूरती से निभाए गए किरदार को लेकर बेहद उत्‍साहित नजर आ रहे हैं। उन्‍हें इस फ‍िल्‍म से काफी उम्‍मीदें हैं। अपने मेकअप लुक की कई तस्‍वीरें जान्‍हवी कपूर ने साझा की हैं। 

बता दें कि जान्‍हवी कपूर ने फ‍िल्‍म धड़क से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। उसके बाद कोरोना काल में वह गुंजन सक्‍सेना में नजर आईं। इस फ‍िल्‍म में पंकज त्रिपाठी उनके पिता के रोल में नजर आए थे। हालांकि यह फ‍िल्‍म ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here