जापान में लैंड करते समय एक विमान में आग लग गई। यह हादसा टोकियो हवाई अड्डे पर हुई। यह दुर्घटना किस कारण से हुई। इसको लेकर कारण पता नहीं चला है। जापानी न्यूज एजेंसी एनएचके ने हादसे को लेकर जानकारी दी है। बताया कि प्लेन के लैंडिंग के बाद अन्य विमान से टकराने के कारण आग लग गई।
विमान जेएएल फ्लाइट में लगी आग
एनएचके मीडिया ने इस घटना की फुटेज जारी की है। इसमें प्लेन की खिड़की और इसके नीचे से आग की लपटे निकलते दिख रही है। जापानी मीडिया के अनुसार, जिस प्लाइट में आग लगी उसका नंबर JAL 516 है। इसने होक्काइडो से उड़ान भरी थी। यह फ्लाइट जापान के समयानुसार 16 बजे न्यू चिटोस एयरपोर्ट से रवाना हुई। 17.40 मिनट पर हानेड में लैंड करने वाली थी।
आग लगने के बाद यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित
एयरलाइन ने कहा कि 379 यात्रियों और चालक दल को निकाल सुरक्षित निकाल लिया गया। 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जापान में सालों में कोई गंभीर विमान दुर्घटना नहीं हुई है। अब तक की सबसे भूषण हादसा 1985 में हुई थी। तब टोक्यो से ओसाका जा रहा JAL जंबो जेट मध्य गुनमा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। 520 यात्री और चालक दल की जान चली गई थी।










































