फेमस टीवी शो ये ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नेतिक का रोल प्ले करने वाले अभिनेता करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल, दोनों ने ही एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं जिसके बाद से ही ये दोनों आए दिन सुर्खियों में बने हुए हैं। अभी हालही में निशा रावल की शिकायत के बाद से ही मुंबई पुलिस ने करण मेहरा को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन बाद में वह जमानत पर रिहा हो गए थे। इन दोनों के झगड़े ने इतनी सुर्खियां बटोर ली कि हर कोई इनके झगड़े के बारे में जानता है।
बतादें कि काफी लंबे समय से दोनों में विवाद की खबरों के बाद अब एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है कि इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता ही नहीं कि दोनों में इतना ज्यादा झगड़ा भी हो सकता है। करण और निशा का यह वीडियो उनके बेडरूम का है, जिसमें निशा करण से कंटेंट को लेकर बात कर रही हैं लेकिन करण को उनके इस कंटेंट में बिलकुल भी रूचि नही है। इसलिए वह बड़े ही रूखे तरीके से निशा की बातों का जवाब दे रहे हैं। हालांकि ये मनमुटाव तो मियां-बीवी की प्यार भरी लड़ाई में होता ही रहता है।
वीडियो में निशा रावल कहती हैं कि लोग हमे देखना चाहते हैं, तो चलो हम कुछ फनी वीडियो बनाते हैं लेकिन करण इसके लिए मना कर देते हैं। फिर निशा कहती है कि चलों हम रिलेशनशिप पर ही बात करते हैं कि लड़कियों को लड़कों से और लड़कों को लड़कियों से क्या प्राॅब्लम होती है? लेकिन करण इसे लेकर निशा को ही एक प्राॅब्लम कह देते हैं। जब से यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड हुआ है तब से ही इसके व्यूज़ बढ़ते जा रहे हैं।









































