Kaun Banega Crorepati 15 registration: कौन बनेगा करोड़पति के 15वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

0

कौन बनेगा करोड़पति का 15वां संस्करण जल्द शुरू होगा। इसके लिए शनिवार रात से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। शो के होस्ट महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।महानायक अमिताभ बच्चन ने घोषणा की है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 15वें संस्करण के लिए पंजीकरण शनिवार शाम से शुरू होंगे। 80 वर्षीय अभिनेताने ट्विटर पर एक पोस्ट में खबर साझा की। बच्चन ने ट्वीट किया, ‘#KBC15 का पंजीकरण 29 अप्रैल रात 9 बजे से शुरू हो रहा है।’

केबीसी का सफर और अमिताभ बच्चन का साथ

कौन बनेगा करोड़पति की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। तब से अमिताभ बच्चन इसके होस्ट हैं। सिर्फ 2007 में अमिताभ शो का हिस्सा नहीं थे। तब शाहरुख खान ने इसे होस्ट किया था।बहरहाल, जहां तक फिल्मों की बात है, अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ है, जिसे फिल्म निर्माता नाग अश्विन बना रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रभास भी हैं।

केबीसी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

  • KBC के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए आप सबसे पहले सोनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां कौन बनेगा करोड़पति का एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें, इसके बाद get otp विकल्प दबाएं, अब आपके मोबाइल पर एक वन टाइम पासवर्ड आ जाएंगे। OTP सत्यापित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here