KBC की तरह ही ‘द बिग पिक्चर’ लेकर आ रहे रणवीर सिंह

0

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह कलर्स टीवी के शो द बिग पिक्चर के जरिए टीवी की दुनिया में डेब्यू करने वाले हैं। रणवीर के इस शो के लिए रजिस्ट्रेशन 17 जुलाई रात 9:30 बजे से शुरू होगा। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि कैसे आप शो के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कलर्स टीवी के अलावा वूट और जियो टीवी पर भी यह शो स्ट्रीम होगा। शो द बिग पिक्चर एक विजुअल बेस्ड क्विज शो होगा, जिसमें 12 सवाल होंगे। सभी 12 सवालों के जवाब देने के लिए प्रतियोगियों को 3 लाइफलाइन दी जाएगी। प्रतियोगी, जो हर प्रश्न का सही से उत्तर देगा उसको पुरस्कार के रूप में अच्छा प्राइज मिलेगा।

हर दिन होगा एक सवाल

17 जुलाई को शो के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद अगले 10 दिन तक रोज रात में 9 बजकर 30 मिनट पर एक सवाल पूछा जाएगा, जिसका जवाब आप घर बैठे दे सकते हैं। आप वूट एप, वूट. कॉम और माई जियो एप पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

स्टेप 1: 17 से 26 जुलाई तक रोजाना रात 9:30 बजे एक सवाल पूछा जाएगा। यह सवाल 24 घंटे तक लाइव रहेगा, जिसका जवाब आप वूट एप, वूट. कॉम और माई जियो एप पर दे सकते हैं।

स्टेप 2: सही जवाब देने वाले लोगों में से कुछ लोग लकी ड्रॉ के जरिए अगले राउंड के लिए चुने जाएंगे। इसके बाद इन्हें ऑनलाइन टेस्ट पास करना होगा, जिसका लिंक 8 अगस्त से पहले एसएमएस या ईमेल के जरिए प्रतियोगियों के पास पहुंच जाएगा।

स्टेप 3ः ऑनलाइन टेस्ट में 20 सवाल पूछे जाएंगे, जो विजुअल पर आधारित होंगे। हर सवाल के लिए चार विकल्प मिलेंगे और जवाब देने के लिए 20 सेकेंड का समय होगा। टेस्ट खत्म होने के बाद नया पेज खुलेगा, यहां हर कंटेस्टेंट को अपना इंट्रोडक्शन वीडियो अपलोड करना होगा।

स्टेप 4: ऑनलाइन टेस्ट पास करने वाले कैंडिडेट्स पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाए जाएंगे। कैंडिडेट्स को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, भोपाल, रांची, जयपुर, अहमदाबाद और लखनऊ में से किसी एक जगह बुलाया जा सकता है। इसके बाद भी आखिरी तीन पड़ावो हैं, जिन्हें पास करने के बाद ही कैंडिडेट्स को शो में एंट्री मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here