Kuku Kohli की मौत से टूटीं पत्नी Aruna Irani, अंतिम विदाई से पहले फूट-फूटकर रोती नजर आईं एक्ट्रेस

0

Kuku Kohli Funeral बॉलीवुड डायरेक्टर कुकू कोहली इस दुनिया में नहीं रहे। इस घटना ने निर्देशक की पत्नी अरुणा ईरानी को तोड़ दिया है। अरुणा ईरानी की हालत पति की अंतिम यात्रा में भी ठीक नहीं थी।Kuku Kohli Funeral: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी (Aruna Irani) के पति और ‘फूल और कांटे’ और ये दिल्लगी जैसी कई सुपरहिट फिल्में देने वाले निर्देशक कुकू कोहली (Kuku Kohli) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कुकू कोहली के निधन की जानकारी अशोक पंडित की तरफ से दी गई, जिसके बाद से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर कुकू कोहली को फैंस नम आंखों से याद कर रहे हैं और तमाम स्टार्स इस दुख की घड़ी में उनके घर पहुंचे। यहां पर अरुणा ईरानी की हालत ठीक नहीं है। पति को अंतिम विदाई देते हुए अरुणा ईरानी कैमरे में कैद हुईं। इस मौके पर एक्ट्रेस रोते हुए नजर आईंपति की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रोईं अरुणा ईरानी

अरुणा ईरानी ने अपने पति कुकू कोहली को नम आंखों से विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित ओशिवारा श्मशान भूमि में पूरे रीति-रिवाज से किया गया। इस मौके पर अरुणा ईरानी भी यहां आईं। व्हाइट सलवार सूट पहने अरुणा दुपट्टे से अपना सिर ढके हुए नजर आईं। इस मौके पर अरुणा ईरानी पति की याद में फूट-फूटकर रोते हुए नजर आईं। यहां से तस्वीरें और फोटोज काफी सारी सामने आई हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि अरुणा ईरानी को करीबियों ने पहले कार से संभलकर निकाला। इसके बाद वह श्मशान घाट में अंदर जाते हुए भी खुद को संभाल नहीं पा रही थीं। इस मौके पर अभिनेत्री की हालत बिल्कुल भी ठीक नहीं दिखीं। वह बस पति की याद में रोए जा रही थींअंतिम संस्कार में शामिल हुए बॉलीवुड के कई स्टार्स

बता दें कि कुकू कोहली फिल्मी दुनिया में सालों तक एक्टिव रहे और बॉलीवुड का एक बड़ा नाम बन गए और इसी वजह से उनकी अंतिम यात्रा में इंडस्ट्री के कई कलाकार शामिल हुए। कुकू कोहली के करीबियों में अशोक पंडित का नाम सबसे आगे रहता है और इस वजह से अशोक पंडित इस दुख की घड़ी में लगातार परिवार के साथ रहे। उन्होंने कुकू कोहली के पार्थिव शरीर को कंधा तक दिया। इनके अलावा विक्की कौशल कटरीना कैफ, रोहित शेट्टी, रजा मुराद समेत कई स्टार्स कुकू कोहली की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

कुकू कोहली का फिल्मी सफर

बता दें कि कुकू कोहली हिंदी सिनेमा के बेहतरीन डायरेक्टर रहे हैं। उन्होंने राज कपूर और अन्य कई फिल्ममेकर्स के साथ मिलकर काम किया है। वह लगातार 30 साल तक फिल्मी दुनिया से जुड़े रहे। उन्होंने बतौर इंडिपेंडेड डायरेक्टर के रूप में फिल्म ‘फूल और कांटे’ से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होने कोहराम, सुहाग, हकीकत और यानादी नंबर 1 जैसी कई फिल्में दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here