एक्ट्रेस-टेलीविजन पर्सनैलिटी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने उस वक्त को याद किया। जब उनका पति अरबाज खान से तलाक हो गया था। एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा कि उस समय ऐसा लगा जैसे मेरी दुनिया तबाह हो रही है। उन्होंने कहा, ‘उस समय बेटे अरहान खान को उनकी पहले से कहीं ज्यादा जरूरत थी।’ मलाइका ने यह भी खुलासा किया कि वह डर, कमजोर और भयभीत महसूस करती थीं। लेकिन इस बात का एहसास था कि मुझे जिम्मेदार रहना पड़ेगा।
शादी के 19 साल बाद तलाक
बता दें मलाइका अरोड़ा ने एक्टर अरबाज खान से 1998 में शादी की थी। वे 9 नवंबर 2002 को अरहान खान के माता-पिता बने। हालांकि विवाह के 19 साल बाद 2007 में दोनों का तलाक हो गया। अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन में है। 2019 में एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन पर रिश्ते की आधिकारिक घोषणा की थी।
लगा पूरी दुनिया दुर्घटनाग्रस्त हो रही है
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने कहा, ‘जब मैंने सिंगर मदद बनने का फैसला किया। उस समय महसूस हो रहा था, जैसे पूरी दुनिया दुर्घटनाग्रस्त हो रही है।’ यह सोचकर डर लग रहा था कि अब मैं अकेले सबकुछ कैसे मैनेज करूंगी। मुझे यह भी पता था कि यह कुछ ऐसा है, जिसे मुझे लेना है। मुझे जिम्मेदार होना है। मेरा एक बेटा है, वह बड़ा हो रहा है। उसे मेरी जरूरत पहले से कहीं ज्याया है।
रियलिटी शो में आती है नजर
मलाइका ने आगे कहा कि मुझे उस वक्त डर लग रहा था। उस समय मेरे दिमाग में केवल एक चीज चल रही थी। मैं सिंगल मदर नहीं हूं। मुझे वर्किंग सिंगर मदर बनने की जरूरत है। बता दें मलाइका अरोड़ा को अकसर रियलिटी शो में जज के तौर पर देखा जाता है। उन्हें आखिरी बार इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 में देखा गया था।








































