कांग्रेस मल्लिकार्जुन खरगे के ताजा बयान पर देश का राजनीतिक माहौल गर्म सकता है। मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के कहने पर बनाया गया है।मल्लिकार्जुन खरगे अपने इस बयान से विरोधियों के निशाने पर आ सकते हैं। आरोप लगाए जा सकते हैं कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है और यहां मां-बेटे की सबकुछ फैसला लेते हैं।बता दें, पिछले दिनों जब कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की बात आई थी तो कहा गया था कि किसी गैर गांधी को यह जिम्मेदारी सौंपी जाना चाहिए। जब राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष बनने से इनकार कर दिया तो अशोक गहलोत, मल्लिकार्जुन खरगे, शशि थरूर जैसे नेताओं के नाम सामने आए। आखिरी में खरगे और थरूर के बीच चुनाव होगा और खरगे राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए।
खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
इस मौके पर खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा, “आप विरोधी नेताओं को पीटना और जेल भेजना चाहते हैं। अगर कोई भाषण देता है या कुछ कहता है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाता है। उन्हें नेताओं को जेल में डालने और एफआईआर दर्ज करने की आदत है।”










































