Mann ki Baat: मैं सत्ता नहीं, लोगों की सेवा करना चाहता हूं, 83वें ‘मन की बात’ में बोले PM मोदी

0

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 83वें संस्करण में आयुष्मान भारत के लाभार्थियों से बात की। इस दौरान बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘मैं सत्ता नहीं चाहता, मैं केवल देश के लोगों की सेवा करना चाहता हूं।’ पीएम ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का लक्ष्य गरीब लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अपने संबोधन में पीएम ने स्टार्ट अप के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘भारत की विकास यात्रा में हम एक टर्निंग प्वाइंट पर खड़े हैं। आज युवा नौकरी ढूंढने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बन रहे हैं। देश में 70 से ज्यादा यूनिकॉर्न हैं।’

युवा आबादी में होती है खासियतें-पीएम

पीएम ने कहा कि जिन देशों में युवा आबादी होती है, वहां तीन खासियतें-विचार, नवाचार एवं जोखिम लेने एवं कुछ कर गुजरने की भावना होती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने 1971 में पाकिस्तान पर मिली जीत का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश इस बार 16 दिसंबर को इस विजय का गोल्डेन जुबली उत्सव मनाएगा। उन्होंने इस मौके पर वीर सैनिकों का नमन किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here