Mardaani 3 Box Office Day 8: हार मानने को तैयार नहीं है रानी मुखर्जी की फिल्म, इतना हुआ टोटल कलेक्शन

0
  • Mardaani 3 Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukeji) ने क्राइम थ्रिलर ‘मर्दानी 3’ (Mardaani 3) के जरिए शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में वापसी की है। इस मूवी में रानी मुखर्जी की एक निडर पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रही हैं। यह मूवी पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का प्यार पाने में कामयाब रही है। इस मूवी को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। हैरानी की बात यह है कि रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ इन 8 दिनों में 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। आइए देखें इस मूवी का टोटल कलेक्शन कितना हुआ है।
  • दूसरे शुक्रवार को ‘मर्दानी 3’ ने कमाए इतने करोड़
  • इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार रानी मुखर्जी की इस कॉप ड्रामा ‘मर्दानी 3’ ने अपने दूसरे शुक्रवार को 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस मूवी का टोटल कलेक्शन 28.05 करोड़ रुपये हो गया है। ‘मर्दानी 3’ ने ओपनिंग वीकेंड में अच्छा कलेक्शन करने के बाद वीक डेज में इसकी कमाई में लगातार गिरावट ही देखी गई। पहले रविवार को ‘मर्दानी 3’ ने 7.25 करोड़ रुपये कमाए थे और शनिवार को 6.25 करोड़ रुपये। आने वाले दिनों ने यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा बड़ी आसानी से पार कर लेगी
  • ‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी की परफॉर्मेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के सामने भी ‘मर्दानी 3’ के कलेक्शन में बहुत बड़ा उछाल नहीं देखा गया लेकिन यह बॉक्स ऑफिस अच्छी कमाई करने में सफल रही है। आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘मर्दानी 3’ जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद भी अहम भूमिका में मौजूद हैं। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here