Mehul Choksi को भारत लाने की कोशिश में अड़ंगा, वकील ने किया अपहरण का दावा

0

भारतीय बैंकों को करीब 15 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाने के बाद फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को भारत लाने की कोशिशों को तगड़ झटका लगा है। Mehul Choksi एंटीगुआ से गायब होकर डोमिनिका गया था और वहां पड़ा गया था। पहले डोमिनिका सरकार ने कहा था कि वह Mehul Choksi को भारत के हलावे करेगा, लेकिन यह कैरेबियन देश अब पलट गया है। डोमिनिका सरकार का कहना है कि वह Mehul Choksi को एंटीगुआ वापस भेजेगा। बता दें, उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही भारतीय अधिकारियों ने एंटीगुआ और डोमिनिका से संपर्क साधा और चोकसी को भारत लाने की मांग रखी थी।

इस बीच, Mehul Choksi के वकील ने दावा किया है कि उनका अपहरण करके डोमिनिका लाया गया था और उनके शरीर पर चोट के निशना भी हैं। इसलिए पूरे मामले की जांच होना चाहिए।

भारत से फरार होने के बाद एंटीगुआ और बरबुडा की नागरिकता लेकर Mehul Choksi ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को काफी बड़ा धक्का दिया था। पिछले तीन वर्षों से भारतीय सुरक्षा एजेंसियां और विदेश मंत्रालय लगातार उसे भारत लाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। Mehul Choksi एंटीगुआ से फरार होकर डोमिनिका कैसे पहुंचा यह भी अभी रहस्य है। लेकिन डोमिनिका पुलिस ने इंटरपोल के यलो कार्नर नोटिस के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने भारतीय मीडिया को बताया था कि उनके देश की कोई रुचि Mehul Choksi को वापस लेने में नहीं है। उसे डोमिनिका सीधे भारत को सौंप सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here