MP में कड़ाके की ठंड से राहत, चुभ रही धूप:खंडवा-खरगोन, राजगढ़ में दिन का पारा 32 पारा; रात में नरसिंहपुर में ज्यादा

0

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिली है और दिन-रात के पारे में बढ़ोतरी हुई है। खंडवा, खरगोन, राजगढ़ और दमोह में दिन का पारा 32 डिग्री के पार पहुंच गया है, जबकि ज्यादातर शहरों में रात में तापमान 10 डिग्री से ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 9-10 फरवरी से मौसम फिर बदलेगा और तेज सर्दी दौर आएगा।

मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि 7, 8 और 9 फरवरी को दिन और रात दोनों में ही सर्दी का असर कम रहेगा। 10 फरवरी के बाद ठंड का थोड़ा असर बढ़ेगा।

ज्यादातर शहरों में पारा 29 से 32 डिग्री के बीच
प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 29 से 32 डिग्री के बीच चल रहा है। दमोह, खजुराहो, खंडवा, खरगोन और राजगढ़ में सबसे ज्यादा 32 डिग्री तापमान है। वहीं, मंडला, नौगांव, सागर, सतना, सीधी, उमरिया, भोपाल, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, रतलाम में भी दिन में गर्मी का असर है।

रात के पारे में भी बढ़ोतरी
दिन में धूप चुभने लगी है। इस कारण लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं, रात में भी पारे में बढ़ोतरी हुई है। नरसिंहपुर में तो पारा 14 डिग्री से ज्यादा हो गया है।

इस कारण मौसम में बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजरने के बाद उत्तर से सीधी हवा आ रही है। वातावरण में नमी भी कम हो गई। बादल भी नहीं है। दोपहर में तेज हवा भी नहीं चल रही है। इसलिए आसमान बिल्कुल साफ रहा और धूप चुभ रही है। इससे दिन में कई शहरों में पारे में बढ़ोतरी हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here