MP में सुबह कोहरा, दिन में बढ़ी ठंड:पचमढ़ी में 20 डिग्री पहुंचा दिन का पारा; रात भी सर्द

0

मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सुबह कोहरा छा रहा है। दिन में भी ठंड बढ़ गई है। हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा है। दिन का पारा 20 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि रात भी सर्द है। बैतूल, धार, रायसेन, रीवा, उमरिया, जबलपुर, ग्वालियर, गुना, दतिया समेत कई शहरों के मौसम में भी बदलाव आया है। दिन का तापमान 25 डिग्री और रात में पारा 10 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। अगले 24 घंटे में मौसम और भी बदलेगा।

हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट देखी गई है। बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में पारा में और भी गिरावट हो सकती है। नरसिंहपुर में 23 डिग्री तापमान है। वहीं, बैतूल, धार, रायसेन, रीवा और उमरिया में दिन का तापमान 25 डिग्री के नीचे चल रहा है।

रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव
प्रदेश के कई शहरों में रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दमोह, जबलपुर, खजुराहो, नौगांव, रीवा, सतना, उमरिया, मलाजखंड, दतिया, गुना, ग्वालियर, रायसेन में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यहां तापमान 10 डिग्री के नीचे है। हालांकि, कुछ शहरों में थोड़ी बढ़ोतरी भी हुई है। 15 दिसंबर तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना वैज्ञानिक जता रहे हैं।

इसलिए दिन में ठंडक
बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। इससे मध्यप्रदेश में नमी आ रही है। इसी कारण ऊंचाई पर बादल बन रहे हैं। दिन में गर्मी तो ज्यादा नहीं बढ़ रही, लेकिन रात के तापमान काफी चढ़ा हुआ है। अगले एक सप्ताह तक इसका असर मध्यप्रदेश पर रहेगा। इससे बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की फिलहाल संभावना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here