MP में 27 फरवरी तक छाएंगे बादल:हल्की बारिश के भी आसार; भोपाल, इंदौर, ग्वालियर-जबलपुर में भी बदला मौसम

0

मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन यानि, 27 फरवरी तक बादल छाए रहेंगे। वहीं, कुछ जगह हल्की बारिश भी हो सकती है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में भी मौसम बदला रहेगा। ऐसा हवा का रुख बदलने से होगा। इसके बाद तेज गर्मी शुरू होगी। मार्च के दूसरे सप्ताह में लू चलने की संभावना भी है।

भोपाल में 24, 25, 26 और 27 फरवरी को बादल छाए रहेंगे। इससे दिन का पारा 31 से 33 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, रात में तापमान 13-14 डिग्री दर्ज किया जाएगा। पिछले सप्ताह के आंकड़ों पर नजर दौड़ाए तो दिन-रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट होगी। भोपाल में 22 फरवरी को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री पर पहुंच गया था। फरवरी में 12 साल में यह चौथी बार दिन का सबसे ज्यादा तापमान था। मौसम विशेषज्ञ पीके साहा ने बताया कि अगले दो तीन दिन तक दिन और रात के तापमान में ऐसा ही उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। तीन दिन बाद बादल छाने और बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।

सुबह हल्की ठंडक
मौसम बदलने से अब दिन गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन देर रात और सुबह 7 बजे के पहले तक हल्की ठंडक है। इस कारण तापमान 15 डिग्री के नीचे आ गया है।

25 से बढ़ेगा रात का तापमान
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम हवाएं चलने से हवा में नमी आ गई। वहीं, बादल भी छा गए हैं। इस कारण सूरज की रोशनी जमीन तक आते-आते थोड़ी कमजोर हो गई और दिन के तापमान में गिरावट आ रही है। ज्यादातर शहरों में 32 डिग्री तक तापमान रहेगा। रात में 11 से 12 डिग्री के बीच तापमान रहेगा। सुबह 5 से 7 बजे के बीच हल्की ठंड भी रहेगी।

मार्च के पहले ही सप्ताह तेज गर्मी
28 फरवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन मार्च के पहले सप्ताह में गर्मी का असर तेज हो जाएगा। दिन और रात दोनों ही पारे में बढ़ोतरी होगी। मार्च में ही लू चलने के आसार भी बनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here