MP Weather Monsoon News: मध्यप्रदेश में मानसून कब? इंदौर, भोपाल और ग्वालियर में कहां होगी ज्यादा बारिश

0

बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि झेल रहे मध्य प्रदेश के लिए एक अच्छी खुशखबरी आई है। इस बार देश में मानसून तय समय से एक दिन पहले 31 को केरल में दस्तक दे सकता है। 28 मई से 3 जून के बीच कभी भी मानसूनी बारिश झमाझम शुरू हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह खुशखबरी दी है। देश में 1 जून से 30 सितंबर तक मानसूनी सीजन में 104% बारिश की संभावना जताई है।


भोपाल और इंदौर में कब आएगा मानसून

इस बीच, मध्यप्रदेश को भी खुशखबरी मिली है। प्रदेश में औसत 106% बारिश का अनुमान जताया गया है। राजधानी भोपाल और इंदौर संभाग में 20 जून को मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार मध्य प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून 17 या 18 जून को मध्यप्रदेश में प्रवेश कर सकता है। इसके बाद 20 जून को भोपाल और इंदौर में पहली मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी।

इस इलाके में होगी ज्यादा बारिश

इस बार प्रदेश के पश्चिमी हिस्से के भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, चंबल संभागों में सामान से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। यहां 104 से 106% तक बारिश हो सकती है। वहीं, जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर संभाग में कम बारिश होने का आसार नजर आ रहे हैं। पूरे प्रदेश की स्थिति देखी जाए तो संपूर्ण मध्य प्रदेश में 100% बारिश की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here