MP में हीटवेव की दस्तक, मौसम विभाग की घर में रहने की सलाह, इन जिलों में आसमान से बरसेगी आग

0

देश में मौसमी उथल-पुथल और चक्रवाती हवाओं का दौर थमते ही गर्मी बढ़ने लगी है। एकदम से तापमान में उछाल आया है। बीते तीन दिन में पारा करीब 5°C डिग्री उछलकर 40°C के पार निकल गया है। रतलाम में 40.6°C पारा दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा नर्मदापुरम, धार, बैरसिया, बड़वानी, विदिशा और खरगोन भी सबसे गर्म शहर बने हैं, जहां 39.0°C से अधिक तापमान है।

मध्य प्रदेश में अप्रैल के आखिर तक दिन का तापमान 45°C तक पहुंचने का अलर्ट दिया गया है। मई-जून के जैसी गर्मी एमपी में इसी महीने देखने को मिलेगी। सूरज की सीधी धूप, रेगिस्तानी हवाएं और वायुमंडलीय प्रभाव मिलकर इलाके को जमकर तपाएंगे। मौसम विज्ञानियों ने चेतावनी भी जारी की है। बता दें कि बीते मार्च के आखिर में ही प्रदेश का पारा 41°C को छू रहा था। बीच में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से ठंडक बनी थी, लेकिन अब आसमान एकदम साफ होने से गर्मी रौद्र रूप दिखाएगी।

पचमढ़ी और कटनी सबसे ठंडे

मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पमचढ़ी फिलहाल सबसे ठंडा है। यहां न्यूनतम पारा 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कटनी में 14.1°C पारा रहा है। इसके अलावा कल्याणपुर—शहडोल में 15.2°C, अमरकंटक 15.8°C और राजगढ़ में 16.5°C न्यूनतम तापमान रहा। यह प्रदेश के सबसे ठंडे शहर हैं। जबकि रतलाम और नर्मदापुर सबसे गर्म शहर में शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here