क्रिकेटर महेंद्रसिंह धोनी यूएई में आईपीएल 2020 में हिस्सा लेने के बाद परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। महेंद्रसिंह धोनी भले ही सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं, लेकिन उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) और बेटी जीवा (Ziva) सोशल मीडिया में बहुत एक्टिव हैं। साक्षी और जीवा के यूएई के फेम पार्क में समय बिताने के फोटोज और वीडियो इन दिनों वायरल हो रहे हैं। इनमें साक्षी धोनी को बाघ के बच्चे को गोद में बिठाकर दूध पिलाते हुए और मगरमच्छ को खाना खिलाते हुए देखा जा सकता हैं।
महेंद्रसिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का आईपीएल 2020 में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और CSK टीम पहली बार इस टी20 लीग के प्लेऑफ में नहीं पहुंची थी। धोनी ने पत्नी साक्षी और बेटी जीवा को यूएई बुला लिया था, जहां उन्होंने फेम पार्क में जानवरों के साथ क्वालिटी टाइम बिताया।