Namrita Malla ने समंदर किनारे किया हॉट बेली डांस, लटके-झटके देख फैंस के उड़े होश

0

भोजपुरी अभिनेत्री नम्रता मल्ला अपने डांस वीडियो को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में नम्रता ने अपना नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें वह शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। उनके लटके-झटके देख फैंस के होश उड़ गए हैं। उनके वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

समंदर किनारे किया बेली डांस

वीडियो में एक्ट्रेस नम्रता मल्ला बिकिनी टॉप में नजर आ रही हैं। वह समंदर किनारे बेली डांस कर रही हैं। उन्होंने म्यूजिक की धुन पर अपनी कमर को ऐसा हिलाया है। जिसे देखने के बाद लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं। नम्रता के वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। यूजर्स इसे जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं

फैंस कर रहे तारीफ

नम्रता मल्ला ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि बीस्ट की तरह काम करो, तभी आप ब्यूटी की तरह परफॉर्म कर पाएंगे। अभिनेत्री के चाहने वाले कमेंट सेक्शन में फायर और हार्ट इमोजी से प्यार बरसा रहे हैं। कई यूजर्स ने उनकी फिटनेस और बेली डांस की तारीफ की है।

नम्रता एक प्रोफेशनल डांसर हैं

बता दें नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इससे पहले नम्रता और खेसारीलाल का गाना दो घूंट रिलीज हुआ था। जिसने बवाल मचा दिया है। नम्रता मल्ला एक प्रोफेशनल डांसर हैं और दिल्ली में अपना डांस स्कूल चलाती हैं। साथ ही उनका एक यूट्यूब चैनल भी हैं। जहां अपने डांस वीडियोज अपलोड करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here