नवरात्र का पर्व शुरू हो चुका है। हर साल इस खास त्योहार पर हर जगह धूम देखने को मिलती है। नवरात्र के आते ही सभी गरबा खेलने की तैयारी करने लगते हैं। गरबा करने के लिए गुजराती गानों के साथ-साथ बॉलीवुड गानों का भी क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। आज हम आपके लिए फेस्टिव सीजन का जोश और बढ़ाने वाले गानों की लिस्ट लेकर आए हैं। ये गाने आपकी गरबा नाइट में चार चांद लगा देंगे।
नगाड़ा संग ढोल बाजे
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला का यह गाना हर खास मौके पर काफी पसंद किया जाता है। यह एक सुपरहिट सॉन्ग है। नवरात्र के समय इस गाने का क्रेज और भी बढ़ जाता है। श्रेया घोषाल और उस्मान मीर की आवाज में यह गाना गरबा करने के लिए परफेक्ट है।
ढोलिडा
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म लव यात्री लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म से आयुष शर्मा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। हर बार गरबा के दौरान ढोलिडा गाना जरूर सुनने को मिलता है। इस गाने के वीडियो में भी स्टार्स गरबा खेलते दिखा रहे हैं। गाने को नेहा कक्कड़, पलक मुच्छल, उदित नारायण और राजा हसन ने गाया है।