Netflix लेकर आया धमाकेदार ऑफर, इन यूजर्स को मिलेगा फ्री मोबाइल सब्सक्रिप्शन

0

पॉपुलर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने केन्या में मोबाइल प्लान की फ्री सब्सक्रिप्शन देने का ऐलान किया है। इससे बाजार में कस्टमर्स को करीब एक चौथाई टीवी शो और फिल्म स्ट्रीमिंग की सर्विस मिलेगी। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का प्लान अफ्रीका में अपनी उपस्थिति को बढ़ाना है।

नेटफ्लिक्स ने कहा कि मुफ्त सब्सक्रिप्शन प्लान एंड्रॉयड ग्राहकों के लिए होगा। एक आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में कंपनी के प्रोडक्ट इनोवेशन डायरेक्टर कैथी कोंक ने कहा कि अगर आपने पहले कभी नेटफ्लिक्स नहीं देखा है। केन्या में कई लोगों ने सब्सक्रिप्शन नहीं विया है। यह हमारी सुविधा का लाभ लेने के एक अच्छा मौका है। कोंक ने आगे कहा, अगर आप देखते हैं, तो हमारे भुगतान प्लान्स में अपग्रेड करना सरल है। आप अपने टेलीविजन या लैपटॉप पर हमारी पूरी सूची का आनंद उठा सकते हैं।

नेटफ्लिक्स को जल्द ही पूरे केन्या में रोल आउट किया जाएगा। इस ऑफर की शुरुआत और खत्म होने की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का लक्ष्य नए बाजारों में लोगों को जोड़ना है। अफ्रीका में कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए कंपनी क्वीन सोनो और जीवा सहित लोकल प्रोग्रामिंग में इंवेस्ट कर रहा है। वहीं नेटफ्लिक्स भारत में भी अपने विस्तार करने पर कार्य कर रहा है। वह 199 रुपए मोबाइल, 499 रुपए बेसिक, 649 रुपए स्टैंडर्ड और 799 रुपए प्रीमियम प्लान पेश करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here