Omicron Variant अब तक 25 देशों में फैला, दक्षिण अफ्रीका में एक दिन में दोगुने हो गए कोरोना संक्रमित

0

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट “ओमिक्रोन” के कारण लगातार चिंता बढ़ती जा रही है। दुनियाभर में बेहद कम समय में ही दक्षिण अफ्रीका सहित 24 से ज्यादा देशों में ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले सामने आए हैं। वहीं सबसे पहले दुनिया को इस वेरिएंट के बारे में जानकारी देने वाले देश दक्षिण अफ्रीका में एक दिन में ही ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है।

ओमीक्रोन वेरिएंट पर शोध करने वाले रिसर्चर का कहना है कि शुरुआती संकेत बताते हैं कि ओमिक्रोन पिछले सभी वेरिएंट की तुलना में अधिक संक्रमित हो सकता है। ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए दुनियाभर के बाजार में हलचल पैदा हो गई है। शेयर बाजारों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। दक्षिण अफ्रीका के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज (NICD) ने कहा कि ओमीक्रोन की प्रोफाइल से पता चलता है कि यह कुछ प्रतिरक्षा को दूर करने में सक्षम है, ऐसे में यह कहा जा सकता है कि वैक्सीन अभी भी लोगों को मौत के खतरे से बचाने में सक्षम है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफेक्शियस डिजीज ने बताया कि बीते 24 घंटों में कोरोना के इस ओमिक्रोन स्ट्रेन ने 8,561 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है, वहीं एक दिन पहले 4,373 मामले सामने आए थे।

दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग प्रांत में सबसे ज्यादा केसकोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के 72 फीसदी मरीज गौतेंग प्रांत से आए हैं। गौतेंग प्रांत में सभी समारोह पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी गई है। साथ ही जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन लोगों के इकट्ठा होने पर भी रोक लगा दी गई है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने देश में सबसे निचले स्तर यानी पहली श्रेणी में लॉकडाउन जारी रहने के आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत देश में बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा होने की इजाजत कम करने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here