Paytm की Postpaid Mini सर्विस लॉन्च, बिना ब्याज मिलेगा 1000 रुपये तक का लोन, 60 हजार का क्रेडिट

0

डिजिटल पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर पेटीएम (Paytm) ने अपनी Postpaid Mini सर्विस लॉन्च की है। इसमें कस्टमर्स को बिना किसी ब्याज के लोन मिलेगा, और इसे चुकाने के लिए 30 दिनों की मोहलत मिलेगी। इस दौरान लोन चुकाने पर आपसे किसी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा। Postpaid Mini Service के जरिए ग्राहक अपने मासिक खर्च के लिए 250 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक का कर्ज तुरंत ले सकते हैं। इससे फायदा ये होगा कि मोबाइल या डीटीएच रिचार्ज, गैस सिलेंडर बुकिंग, बिजली और पानी के बिल जैसे खर्चों का भुगतान आसानी से किया जा सकेगा। यह पेशकश कंपनी की ‘बाय नाउ, पे लेटर’ (Buy Now Pay Later) सेवा का विस्‍तार है, जिसकी मदद से कम अमाउंट का लोन तुरंत पाया जा सकता है। Paytm ने इसे आदित्य बिरला फाइनेंस लिमिटेड (Adity Birla Finance) के साथ पाटर्नशिप में शुरू किया है।

क्या है स्कीम की खास बातें?

  • Paytm PostPaid Mini के जरिए 250 से 1000 रुपये तक का लोन फौरन मिल जाएगा।
  • इस स्कीम में कस्टमर्स को 60,000 रुपये के तत्काल क्रेडिट की सुविधा होगी।
  • इसके लिए कोई एक्टिवेशन चार्ज या एनुअल फीस नहीं लिया जाएगा, सिर्फ सर्विस चार्जेज देने होंगे।
  • इसके जरिए देश भर में किसी भी स्टोर पर ऑनलाइन या ऑफलाइन भुगतान किया जा सकेगा।
  • किराना स्टोर, पेट्रोल पंप, दवा की दुकान, माॅल आदि में भी इसके जरिए भुगतान हो सकेगा।
  • फिलहाल Paytm PostPaid भारत के 550 शहरों में उपलब्ध है।

बता दें कि पेटीएम पोस्टपेड अपने यूजर्स को डिजिटल क्रेडिट प्रदान करता है और उन लोगों के लिए एक बड़ी सुविधा है, जो डिजिटल लेनदेन अधिक पसंद करते हैं। इसमें फायदा ये है छोटे-मोटे खर्चों के लिए आपको अपना वॉलेट लेकर चलने की जरुरत नहीं। पैसे ना भी हों, तो आप 1000 रुपये तक की खरीदारी कर सकते हैं। सिर्फ ये ध्यान रखना होगा कि अगले महीने इसका पेमेंट जरुर कर दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here