Peddi: जाह्नवी कपूर के फैंस को बर्थडे पर मिला बड़ा तोहफा, राम चरण की फिल्म से सामने आया पहला लुक

0
  • Janhvi Kapoor Look From Peddi: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज यानी 6 मार्च को अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर जाह्नवी कपूर को हर कोई बधाई देता नजर आ रहा है। कोई जाह्नवी कपूर संग अपनी तस्वीर शेयर कर रहा है, तो किसी ने पुराना वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस को विश किया हैं। लेकिन इन सब के बीच जाह्नवी कपूर ने फैंस को अपने जन्मदिन पर बड़ा तोहफा दिया है। जाह्नवी कपूर का अपकमिंग फिल्म पेड्डी (Peddi) से पहला लुक सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं जाह्नवी कपूर के नए लुक में क्या खास बात है। जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
  • जाह्नवी कपूर का लुक हुआ रिलीज
  • एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एक बार फिर अपनी फिल्म पेड्डी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह फिल्म पेड्डी से सामने आया जाह्नवी कपूर का पहला लुक है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जाह्नवी कपूर के इस लुक को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार अचियम्मा है, जो बहुत साहसी, आत्मविश्वासी और ऊर्जा से भरी एक महिला है। फिल्म के पोस्टर में जाह्नवी नए अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने गोल फ्रेम वाला चश्मा पहन रखा है और बालों को थोड़ा रफ और कैजुअल तरीके से बांधा हुआ है, जिससे उनका किरदार देसी लुक में दिख रहा है। एक्ट्रेस ने पारंपरिक इकत प्रिंट वाली ब्लाउज पहनी है, जिसे कॉटन की स्कर्ट के साथ जोड़ा गया है। वो एक डार्क बैकग्राउंड के सामने बैठी हैं और पीछे एक जीप खड़ी है, जिस पर लाउडस्पीकर लगा हुआ है। जाह्नवी कपूर के इस लुक को देखने के बाद लोग बस उन्हें देखते रह गए।

कब रिलीज होगी फिल्म?

जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी की रिलीज डेट का ऐलान कुछ दिनों पहले ही हो गया था। राम चरण (Ram Charan) और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी 30 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म पेड्डी से सामने आए जाह्नवी कपूर के लुक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here