Peddi Postponement पर राम चरण ने खोली जुबान, फैंस को आई राहत की सांस

0
  • Ram Charan on Peddi Postponement: साउथ अभिनेता राम चरण की अपकमिंग फिल्म पेड्डी पिछले काफी दिनों से चर्चा में है। साउथ इंडस्ट्री की इस मेगा बजट मूवी की रिलीज डेट को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन है और कई लोग ये दावा कर रहे हैं कि मेकर्स इस फिल्म को पोस्टपोन करने की सोच रहे हैं। इंटरनेट पर फैल रही ऐसी अफवाहों पर राम चरण ने फाइनली चुप्पी तोड़ दी है और बताया है कि उनकी फिल्म पोस्टपोन नहीं हो रही है और मेकर्स इसे तय समय पर ही रिलीज करेंगे। राम चरण के इस दावे के बाद फैंस के बीच में खुशखबरी का माहौल है और वो पेड्डी देखने के लिए पहले से भी उत्साहित हो गए हैं।

अभिनेता राम चरण हाल ही में रक्कासा के प्रोमो इवेंट का हिस्सा बने, जहां उन्होंने लोगों से बात की। इस दौरान राम चरण ने खुलासा किया कि उनकी मूवी तय वक्त पर ही रिलीज होगी। राम चरण के अनुसार, “पेड्डी लेट रिलीज नहीं होगी। फिल्म का प्रमोशन जबरदस्त होगा।” राम चरण ने पेड्डी को लेकर फैल रही अफवाहों को खत्म करने के लिए फैंस के बीच में ये बयान दिया ताकि इंटरनेट पर भविष्य में फेक न्यूज ना फैल सके। 

राम चरण, जाह्नवी कपूर, बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा स्टारर पेड्डी की शूटिंग बची हुई थी। यही कारण था कि कुछ मीडिया पोर्ट्ल्स ने ये खबर छापी कि मेकर्स इसको पोस्टपोन करने के बारे में सोच रहे हैं। इसके साथ-साथ एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान राम चरण को गंभीर चोट भी लग गई थी, जिस कारण भी मूवी का शूट थोड़ा टालना पड़ा था। जिस कारण हर किसी को लग रहा था कि मेकर्स इसे आगे बढ़ाने को मजबूर हो जाएंगे लेकिन राम चरण के बयान के बाद ऐसा लग रहा है कि वो किसी भी हालत में तय तारीख पर ही अपनी मूवी को लाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here