पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को 10वीं किस्त का इंतजार हैं। अगले महीने 15 दिसंबर से राशि खातों में आना शुरू होगी। बता दें कि इस योजना में सरकार हर साल तीन किस्तों में छह हजार रुपए किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करती है। पहली किश्त अप्रैल-जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त-नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर-मार्च के बीच दी जाती है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए कृषकों का आधार नंबर बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है। हालांकि कई मौकों पर किसानों ने बताया कि उन्हें पैसे नहीं मिले। यह मुख्य रूप से आधार, बैंक खाता नंबर जैसी कुछ महत्वूर्ण जानकारी गलत देने के कारण होता है। हालांकि अगर लाभार्थियों से फॉर्म भरने में गलती हो गई है, तो वे ऑनलाइन पीएम किसान की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/पर जाकर सुधार कर सकते हैं। वहीं सूची में अपना नाम भी चेक कर सकते हैं।
किस्त कैसे जांच करें:-
1. सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
2. ‘किसान कॉर्नर सेक्शन’ पर क्लिक करें
3. Beneficiary Status विकल्प पर जाएं।
4. किसान अपने आवेदन की स्थिति,अपना नाम और बैंक खाते में जमा की गई राशि की जांच कर सकते हैं
नाम और स्थिति की जांच कैसे करें:-
1. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
2.Farmers Corner Section पर क्लिक करें।
3. यहां ‘लाभार्थी सूची’ के विकल्प पर क्लिक करें
4. अब एक नया पेज खुलेगा। अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरें।
5. इसके बाद Get Report पर क्लिक करें। यहां आपको लाभार्थियों की पूरी लिस्ट मिल जाएगी
लाभार्थी गलती को ऐसे सुधारे:-
1.पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
2. किसान कॉर्नर पर क्लिक करें।
3. आधार एडिट के विकल्प पर जाना होगा।
4. आधार नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
5. अगर नाम में कोई गलती है तो उसे सुधारें।
6. अन्य गलतियों को सुधारने के लिए अपने लेखाकार एवं कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क करना होगा।










































