Priyanka Chopra और Shah Rukh Khan का जब मौत से हुआ था सामना, एक ब्लास्ट में बाल-बाल बची थी दोनों की जान

0

बॉलीवुड इंडस्ट्री अपने एक्शन, रोमांस, बॉलीवुड स्टाइल और कॉमेडी के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। आपने कई ऐसी बॉलीवुड फिल्में देखी होंगी जिनमें फिल्माए गए स्टंट आपको हैरान कर देते होंगे। फिल्मों में दिखाए गए धमाके आपको अपनी तरफ आकर्षित करते होंगे मगर यह सिर्फ रील लाइफ की बात है। अगर असल जिंदगी की बात करें तो बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने अपनी आंखों के सामने ऐसे कई भयंकर हादसों को होता देखा है जिन्होंने उनकी जिंदगी पर गहरा प्रभाव डाला है।

एक ऐसा ही हादसा शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ था जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। दरअसल 2004 में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा समेत कुछ बॉलीवुड स्टार ऐसे धमाके के गवाह रहे हैं जिसने सभी के दिलों को झकझोर कर रख दिया था। कुछ खबरों के अनुसार, अगर प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान प्रभावित जगह के पास होते तो शायद आज हम उनकी फिल्मों का लुफ्त नहीं उठा रहे होते। जानिए, क्या हुआ था ऐसा जिसे शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा कभी भुला नहीं सकते हैं। 

2004 में हुआ था दिल दहला देने वाला हादसा

बात यह वर्ष 2004 की है जब शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा जोनस, रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, अर्जुन रामपाल, प्रीति जिंटा और कई बॉलीवुड सितारे नॉर्थ अमेरिका, यूके, यूरोप और कई देशों में इंडियन सिनेमा को प्रमोट करने के लिए एक टूर में शामिल थे। इसी बीच उनका दौरा श्रीलंका का भी था, जब यह बॉलीवुड सितारे वहां पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनका शो एक प्रसिद्ध बौद्ध महंत के मृत्यु वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किए गए कार्यक्रम के साथ टकरा रहा था जिसके वजह से बौद्ध महंत नाराज थे।

कैसा था धमाका?

इसी दौरान, प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान स्टेज पर फिल्म कभी खुशी कभी गम के गाने ले जा ले जा पर ठुमके लगा रहे थे, यह उनका इस शो के लिए आखिरी परफॉर्मेंस था। अपने फैंस के दीवानेपन और शोरगुल के बीच उन्हें एक जोरदार आवाज सुनाई दी। एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने यह कहा था कि पहले तो उन्हें लगा कि यह एक स्मोक बम है लेकिन बाद में उन्होंने सोचा कि एक स्मोक बम की आवाज इतनी जोरदार नहीं हो सकती। इस अफरातफरी में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आंखों के सामने कई लोगों को दम तोड़ते हुए देखा था। जब वह बैकस्टेज पहुंची तब उन्होंने प्रीति जिंटा, सेलिना और सैफ को धमाके के बारे में बात करते हुए सुना था। 

सिर्फ छह फीट की दूरी पर थे शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा

इस हादसे के बाद प्रियंका चोपड़ा को उनकी कार में बैठाया गया जिसके बाद वह कोलंबो एयरपोर्ट की तरफ जाने लगे। उस जगह से बाहर निकलने के बाद प्रियंका को यह पता चला था कि वह और शाहरुख खान बम धमाके वाली जगह से सिर्फ 6 फीट की दूरी पर थे। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने अपनी आंखों के सामने अपनी जिंदगी में पहली बार मौत को इतने करीब से देखा था। इस हादसे ने प्रियंका चोपड़ा पर काफी बुरा प्रभाव डाला था जिसकी वजह से वह बीमार हो गई थीं और मुंबई पहुंचने के बाद पूरे दिन अपने बिस्तर पर लेटी हुई थीं। इस दौरान वह हादसे में मारे गए लोगों के लिए भगवान से दुआएं मांग रही थीं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here