Pushpa 2 Teaser Out: सामने आया ‘पुष्पा: द रुल’ का टीजर, सबसे अलग अवतार में नजर आए अल्लू अर्जुन

0

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज यानी 8 अप्रैल को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में इस खास दिन पर अल्लू अर्जुन अपने फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आए हैं। एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा: द रुल’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के पहले पार्ट के सुपरहिट होने के बाद फैंस को पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार था। अब आखिरकार उनका इंतजार खत्म हुआ और नए अंदाज में एक बार फिर पुष्पा दर्शकों के सामने हाजिर है। फैंस इस धमाकेदार टीजर को देखने के बाद फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

साड़ी पहने, काली लुक में नजर आए अल्लू अर्जुन

इस टीजर को देखने के बाद कहा जा सकता है कि एक बार फिर अल्लू अर्जुन पर्दे पर छाने वाले हैं। कुछ ही दिनों बाद ‘पुष्पा: द रुल’ की कहानी से पर्दा उठ जाएगा। रिलीज किए गए टीजर में लाल चंदन की तस्करी का कारोबार और इसके राजा पुष्पा राज का झन्नाटेदार अंदाज देखने को मिल रहा है। अपने बर्थडे के मौके पर अल्लू अर्जुन ने फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया है। जहां एक तरफ सभी फैंस एक्टर को जन्मदिन की भर-भरकर बधाईयां दे रहे थे, वहीं अब रिलीज किए गए टीजर की जमकर तारीफ हो रही है। साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म की पुष्पा के अंत में पुष्पा राज का सामना अपने ही जैसे पुलिस वाले से 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here