बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत के वर्कआउट का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में राखी हैंड स्टैंड करती दिखाई दे रही हैं। हाथ के बल खड़े होने के लिए राखी ने दो लोगों की मदद भी ली है। वीडियो में राखी स्पोर्ट्स ब्रा, इनर वियर और सॉक्स पहनकर वर्कआउट कर रही है। उनके इस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं। कुछ लोगों ने उनकी तुलना सूमो पहलवान से की तो कुछ ने उनके कपड़ों को लेकर कमेंट किया।
फिटनेस पर ध्यान देती हैं राखी सावंत
राखी सावंत 42 साल की हो चुकी हैं लेकिन वो अभी भी काफी फिट हैं। राखी खुद को फिट रखने के साथ-साथ वर्क फ्रंट पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिली, जिसकी उन्हें जरूरत थी। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहती हैं। एक्टिंग में राखी ने भले ही कमाल न किया हो पर एक इंटरटेनर के रूप में उन्होंने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है।
राखी के वीडियों पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट
राखी सावंत के इस वर्कआउट वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा- ये सूमो पहलवान कौन है? तो दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ कपड़े तो पहन लेतीं। एक यूजर ने सवाल किया कि वर्कआउट के लिए कपड़े क्यों उतारने थे? पता नहीं इनके यहां क्या क्या ट्रेंड है। वहीं एक अन्य यूजर ने उनकी तारीफ की है। उसका कहना है कि राखी ने यह करने की कोशिश की और कोशिश करना ही मायने रखता है। राखी का यह वीडियो इंस्टाबॉलीवुड नाम के एक पेज ने शेयर किया है।
इंडियन आइडल में दिखेंगी राखी
राखी सावंत जल्द ही रियलिटी सिंगिंग शो इंडियन आइडल में नजर आएंगी। उन्होंने खुद एक वीडियो शेयर करके ये खबर फैंस के साथ साझा की है। इससे पहले राखी कोरोनाकाल में कई बार घर से बाहर घूमती नजर आई थी। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने की अपील भी की थी। राखी फिल्मों की दुनिया में भले अब ज्यादा सक्रिय नहीं हैं, पर टीवी की दुनिया में उनके पास काफी काम है। वो बिग बॉस के पिछले सीजन में भी नजर आई थी और लोगों का काफी मनोरंजन किया था।









































