Redmi ने हाल ही में A4 5G के नाम से नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसमें कई शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। यानी कुल मिलाकर देखा जाए तो ये फोन काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। लेकिन अभी इससे संबंधित एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। इसमें बताया गया है कि Redmi A4 5G में Airtel 5G नेटवर्क सपोर्ट नहीं करेगा। ये हर किसी को हैरान कर सकता है। Redmi A4 को SA (Standalone) 5G नेटवर्क के लिहाज से तैयार किया गया है।
Redmi A4 5G में Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट दिया गया है। साथ ही इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Redmi A4 5G को Mi की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। फोन में 4G और SA 5G नेटवर्क दिया जाता है। Airtel 5G नेटवर्क NSA आर्किटेक्चर पर आधारित है और ये नए Redmi Phone को अनुपयुक्त बनाता है। Jio का 5G नेटवर्क SA आर्किटेक्चर पर है और यूजर्स Jio SIM पर 5G सर्विस एक्सेस कर सकता है।
भारत में आया Redmi A4 5G
Redmi A4 5G को भारत में 8,499 रुपए में लॉन्च किया गया है। ये कीमत 4GB+64GB स्टोरेज वैरिएंट की है। 128GB स्टोरेज वैरिएंट को खरीदने के लिए 9,499 रुपए खर्च करने होंगे। फोन की सेल 27 नवंबर से शुरू हो रही है। Redmi A4 5G में Android 14-बेस्ड HyperOS वर्जन मिलता है। जबकि 6.88 Inch HD+ डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।