RSS के 6 साल पुराने बयान को सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, BJP से पूछा- क्या मोहन भागवत की भी NIA की जांच कराओगे

0

क्लब हाउस चैट में आर्टिकल 370 पर बोलने पर भाजपा के निशाने पर आए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है। रविवार सुबह 11:30 बजे के लगभग उन्होंने ट्वीट कर भाजपा से सवाल किया कि क्या मोहन भागवत जी को भी पाकिस्तान भेजोगे और उनकी भी NIA की जांच कराओगे? हम दोनों की जांच NIA से करवा लों। दिग्विजय सिंह ने करीब छह साल पहले RSS की तरफ से आए एक बयान को आधार बताते हुए यह बात लिखी।

बता दें कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के दिग्विजय सिंह की NIA से जांच कराने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर जांच की मांग करेंगे। दिग्विजय सिंह के फोन की भी जांच होनी चाहिए। इस मामले को लेकर दिग्विजय सिंह ने यह बात कही है।

ये कहा था दिग्विजय सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के जम्मू-कश्मीर में दोबारा आर्टिकल 370 लागू करने का बयान दिया था। इसे लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। केंद्र एवं मध्यप्रदेश भाजपा ने बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही कई सवाल भी उठाए हैं। इसके साथ दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह और बहू रूबीना सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here