Salman Khan की आगामी फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ ये दिवाली 2022 पर सिल्वर स्क्रीन पर आएगी, जिसे अस्थायी रूप से ‘भाईजान’ नाम दिया गया है। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी द्वारा किया जाएगा और इसमें सलमान खान (Salman Khan) के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Salman Khan 21 जुलाई को बकरी ईद के मौके पर फिल्म का पहला पोस्टर लॉन्च करने जा रहे हैं।
इसलिए इसकी तैयारियां जोरों पर हैं और जब COVID की स्थिति में जैसे ही सुधार होगा तो सुपरस्टार अपने पनवेल फार्महाउस से वापस चले जाएंगे और फिल्म के कलाकारों के साथ शूटिंग शुरू कर देंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि डिजाइनर एशले रेबेलो ने फिल्म के लिए अपने लुक पर काम करना शुरू कर दिया है। Salman Khan सफेद कुर्ते और जींस के साथ क्लीन शेव लुक में नजर आएंगे।
कुछ इस पर आधारित होगी फिल्म
रिपोर्ट यह भी बताती है कि Salman Khan की ये मूवी एक्शन-कॉमेडी सुपरहिट तमिल फिल्म की रीमेक है। फिल्म में Salman Khan चार भाइयों में सबसे बड़े भाई के रूप में दिखाई देंगे, जो शादी करने से इनकार करते हैं क्योंकि उनका मानना है कि इससे परिवार में समस्याएं और नफरत पैदा होती है। उसके अन्य तीन भाई अपने भाई Salman Khan के लिए एक आदर्श जोड़ी खोजने की साजिश रचते हैं। हालांकि अभी तक एक्टर्स या मेकर्स की तरफ से कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है।
फिल्म में आयुष शर्मा और जहीर इकबाल भी अहम भूमिका में हैं। चूंकि फिल्म भाईचारे पर आधारित है और इसलिए निर्माताओं ने इसका नाम बदलकर ‘भाईजान’ करने का फैसला किया है। इसके अलावा Salman Khan ‘टाइगर 3’ में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ भी नजर आएंगे। उनकी झोली में ‘किक 2’ और ‘एंटीम: द फाइनल ट्रुथ’ भी हैं।










































