2022 के आखिरी दिन देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस चंद्रचूड़ ने आंध्र प्रदेश में कहा था- देश के ज्यूडिशियल सिस्टम को तारीख पे तारीख वाली छवि बदलने की जरूरत है। CJI के इस कमेंट की वजह है- देश की अदालतों में करोड़ों पेंडिंग केस। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक देश का सबसे पुराना पेंडिंग क्रिमिनल केस 69 साल पुराना है। यह मामला 18 मई, 1953 को महाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्ज किया गया था।
इसी तरह कई सिविल और क्रिमिनल केस तब दाखिल किए गए थे, जब सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा 27 जजों में से किसी का जन्म तक नहीं हुआ था। इस समय सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस दिनेश माहेश्वरी सबसे सीनियर हैं। उनका जन्म 15 मई, 1958 को हुआ था। यानी सबसे सीनियर जज का जन्म भी इस केस के दाखिल होने के पांच साल बाद हुआ था।










































